पटना: सेवा संकल्प अभियान के तहत फुलवारीशरीफ के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या-137 से राज्यव्यापी ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम की शुरुआत की गई। इस दौरान बच्चों से आत्मीय संवाद कर उनकी पढ़ाई और केंद्र में होने वाली गतिविधियों की जानकारी ली गई।
कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का भी जायजा लिया गया। सेविका, सहायिका और आशा दीदी को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर “सुपोषित बचपन की रसोई” पुस्तिका का विमोचन भी किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के पोषण, देखभाल और आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी गतिविधियों को बढ़ावा देना है।
















