हैदराबाद: गणेश उत्सव के दौरान भगवान गणेश के प्रसादम लड्डू की नीलामी ने लोगों का ध्यान खींचा। बांडलागुडा जागीर स्थित कीर्ति रिचमंड विला में गणेश विसर्जन से पहले आयोजित नीलामी में 5 किलो का लड्डू ₹1.01 करोड़ में नीलाम हुआ।
इस नीलामी में सबसे अधिक बोली ‘शक्तिमान ग्रुप’ ने लगाई। खास बात यह रही कि लड्डू की बोली किसी एक व्यक्ति ने नहीं, बल्कि विला में रहने वाले लोगों के एक समूह ने मिलकर लगाई।
आयोजकों के अनुसार, नीलामी से प्राप्त राशि को सामाजिक कार्यों के लिए दान किया जाएगा। इस आयोजन के जरिए गणेश उत्सव की धार्मिक परंपरा के साथ समाजसेवा का संदेश भी सामने आया।
















