धनबाद: IIT (ISM) धनबाद के डिपार्टमेंट ऑफ माइनिंग इंजीनियरिंग और SME IIT (ISM) स्टूडेंट चैप्टर की ओर से आयोजित वार्षिक टेक्नो-माइनिंग फेस्ट ‘खनन’26 का शनिवार को पेनमैन ऑडिटोरियम में उद्घाटन हुआ। IIT (ISM) के सेंचुरी ईयर के दौरान आयोजित यह फेस्ट का 11वां संस्करण है।
उद्घाटन सत्र में माइनिंग एजुकेशन, इंडस्ट्री, सेफ्टी और आधुनिक तकनीक से जुड़े विषयों पर विशेषज्ञों ने छात्रों के साथ विचार साझा किए। कार्यक्रम में DGMS धनबाद के डायरेक्टर जनरल एवं चीफ इंस्पेक्टर ऑफ माइंस आर. टी. मंडेकर मुख्य अतिथि रहे। ECL के CMD डॉ. सतीश चंद्र झा और Epiroc Innovation and Technology Centre के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं जनरल मैनेजर चंदू राव विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए।
सेफ्टी और ESG पर जोर
आर. टी. मंडेकर ने माइनिंग सेक्टर में उत्पादन के साथ सुरक्षा, पर्यावरण और सामाजिक जिम्मेदारी को महत्व देने की बात कही। उन्होंने जिम्मेदार खनन के लिए ESG (Environment, Social and Governance) मानकों पर ध्यान देने की जरूरत बताई।
उन्होंने क्रिटिकल मिनरल्स की बढ़ती भूमिका का उल्लेख करते हुए कहा कि आने वाले समय में मेटालिफेरस माइनिंग के क्षेत्र में भी संभावनाएं बढ़ सकती हैं। साथ ही माइनिंग सेक्टर में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी को देखते हुए सुरक्षित और समावेशी कार्यस्थल की आवश्यकता पर जोर दिया।
AI, रोबोटिक्स और ऑटोमेशन पर फोकस
माइनिंग में नई तकनीक के इस्तेमाल को लेकर उन्होंने कहा कि सिर्फ मशीन या सिस्टम लगाना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए तकनीकी विशेषज्ञता, इंस्ट्रूमेंटेशन, सपोर्ट सिस्टम और डेटा एनालिसिस भी जरूरी हैं। उन्होंने छात्रों को AI, रोबोटिक्स, ऑटोमेशन और IoT जैसे क्षेत्रों में आगे काम करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रो. डी. पी. मिश्रा ने कहा कि ‘खनन’ छात्रों की प्रतिभा, रचनात्मकता, नए विचार और इनोवेशन को मंच देने का माध्यम है। वहीं प्रो. बी. एस. चौधरी ने माइनिंग इंडस्ट्री में हो रहे तकनीकी बदलावों का उल्लेख करते हुए कहा कि फेस्ट छात्रों को इन बदलावों को समझने का अवसर दे रहा है।
टेक्निकल इवेंट और इंडस्ट्री इंटरैक्शन
‘खनन’26 के दौरान टेक्निकल एक्टिविटीज, टेक्नो-माइनिंग प्रतियोगिताएं, इंडस्ट्री इंटरैक्शन, स्किल बेस्ड सेशन और एक्सपर्ट इंटरैक्शन आयोजित किए जा रहे हैं। इसका उद्देश्य छात्रों को वास्तविक माइनिंग चुनौतियों और इंडस्ट्री की जरूरतों से जोड़ना है।
उद्घाटन के बाद Epiroc Mining India Limited की ओर से विशेष इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें माइनिंग में सेफ्टी, ऑटोमेशन, डिजिटलाइजेशन और इलेक्ट्रिफिकेशन जैसे विषयों पर चर्चा हुई।
‘खनन’26 को Epiroc, NTPC Mining Limited, NLC India Limited, Mahanadi Coalfields Limited और Jindal Steel का सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के अंत में SME IIT (ISM) स्टूडेंट चैप्टर की वाइस प्रेसिडेंट अंजलि राज ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
















