,

तोपचांची में जयराम महतो ने लगाया जनता दरबार, लोगों की समस्याएं सुनीं

JP Bharat Shareधनबाद: डुमरी विधायक सह JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने तोपचांची स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के सामने रखीं। जयराम महतो ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके…

JP Bharat Share

धनबाद: डुमरी विधायक सह JLKM के केंद्रीय अध्यक्ष जयराम कुमार महतो ने तोपचांची स्थित आवासीय कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याएं और मांगें विधायक के सामने रखीं।

जयराम महतो ने लोगों की समस्याओं को सुना और संबंधित अधिकारियों को उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। जनता दरबार के दौरान क्षेत्र से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर लोगों के साथ चर्चा भी की गई।

इस मौके पर विधायक ने कहा कि जनता की समस्याओं को सुनना और उनके समाधान के लिए संबंधित विभागों तक बात पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने लोगों को उनकी समस्याओं के समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports