,

जामताड़ा और मिहिजाम में विकास योजनाओं की समीक्षा, छठ घाटों की व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

JP Bharat Shareजामताड़ा: कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा संग्रहण, साफ-सफाई और आवास योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए…

JP Bharat Share

जामताड़ा: कार्यालय प्रकोष्ठ में नगर पंचायत जामताड़ा एवं नगर परिषद मिहिजाम के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। इस दौरान राजस्व संग्रहण, सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट, कचरा संग्रहण, साफ-सफाई और आवास योजना सहित विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

आगामी छठ महापर्व को देखते हुए शहरी क्षेत्रों के सभी छठ घाटों की पर्याप्त साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण सुनिश्चित करने को कहा गया। गहरे घाटों पर बैरिकेडिंग, साइनेज, महिला व्रतियों के लिए चेंजिंग रूम और प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports