Jharkhand Weather Alert: 24 मई तक आंधी, बारिश और वज्रपात की चेतावनी, धनबाद-बोकारो में ऑरेंज अलर्ट

JP Bharat Shareझारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को…

JP Bharat Share

झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है। मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में अगले कुछ दिनों तक तेज आंधी, बारिश और वज्रपात को लेकर चेतावनी जारी की है। विशेष रूप से धनबाद और बोकारो जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार 20 मई को धनबाद और बोकारो में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ मेघ गर्जन, वज्रपात और बारिश की भी संभावना जताई गई है। विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी है।

कई जिलों में येलो अलर्ट जारी

वहीं रांची, गुमला, हजारीबाग, खूंटी, रामगढ़, लोहरदगा, कोडरमा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। इन क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और वज्रपात होने की आशंका है।

मौसम विभाग ने 23 और 24 मई के लिए भी चेतावनी जारी की है। इस दौरान धनबाद, बोकारो, कोडरमा, हजारीबाग और रामगढ़ में फिर से ऑरेंज अलर्ट रहेगा। जबकि चतरा जिले में येलो अलर्ट घोषित किया गया है।

रांची में बादल और बारिश के आसार

राजधानी रांची और आसपास के इलाकों में आंशिक रूप से बादल छाए रहने और गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों में रांची का अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

नामकुम राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा, जहां न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

डाल्टनगंज रहा सबसे गर्म

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों में पूर्वी सिंहभूम के गुड़ाबांदा में सबसे अधिक 14.4 मिमी बारिश दर्ज की गई। बहरागोड़ा में 7.4 मिमी और सरायकेला में 7.0 मिमी वर्षा हुई।

वहीं डाल्टनगंज राज्य का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 42.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। चाईबासा और जमशेदपुर में भी तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया।

अगले पांच दिनों तक बदला रहेगा मौसम

मौसम विभाग के मुताबिक पलामू, गढ़वा, चतरा और लातेहार को छोड़कर राज्य के अधिकांश हिस्सों में अगले पांच दिनों तक आंशिक बादल छाए रहेंगे। कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। हालांकि तापमान में फिलहाल बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports