,

जमशेदपुर के मरीन ड्राइव इलाके में फायरिंग, तीन युवक घायल

JP Bharat Shareजमशेदपुर: शनिवार को सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास फायरिंग की घटना सामने आई। एक रेस्टोरेंट के बाहर बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में रिजवान, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग नामक तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को…

JP Bharat Share

जमशेदपुर: शनिवार को सोनारी थाना क्षेत्र के मरीन ड्राइव स्थित बिंदल मॉल के पास फायरिंग की घटना सामने आई। एक रेस्टोरेंट के बाहर बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, घटना में रिजवान, दिलशाद और डोमिनिक सैमसंग नामक तीन युवक घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH) भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, तीनों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।

घटना के बाद मॉल और आसपास के क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलने पर सोनारी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है तथा प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के पीछे के कारणों और शामिल लोगों की पहचान को लेकर जांच जारी है।

पुलिस की ओर से मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है और संबंधित तथ्यों की पुष्टि के बाद विस्तृत जानकारी सामने आने की संभावना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports