,

राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, जीते कई पदक

JP Bharat Shareरांची: शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई), झारखंड के तत्वावधान में केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया। कराटे में शुभोजीत दत्ता ने स्वर्ण और सौरव रावनी…

JP Bharat Share

रांची: शारीरिक शिक्षा फाउंडेशन ऑफ इंडिया (पीएफआई), झारखंड के तत्वावधान में केंद्रीय विश्वविद्यालय, रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में धनबाद के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न स्पर्धाओं में स्वर्ण और रजत पदक हासिल कर जिले का नाम रोशन किया।

कराटे में शुभोजीत दत्ता ने स्वर्ण और सौरव रावनी ने रजत पदक जीता। शुभोजीत दत्ता को प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ कराटे खिलाड़ी का सम्मान भी मिला।

एथलेटिक्स में करण कुमार ने 100 मीटर और 200 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्हें सर्वश्रेष्ठ एथलीट के सम्मान से भी नवाजा गया।

वॉलीबॉल में धनबाद की टीम ने स्वर्ण पदक के साथ चैंपियनशिप ट्रॉफी अपने नाम की। वहीं शादिन एम.एस. को सर्वश्रेष्ठ वॉलीबॉल खिलाड़ी चुना गया। गोला फेंक में विजय सेठी ने रजत पदक हासिल किया, जबकि कबड्डी टीम ने उपविजेता का खिताब अपने नाम किया।

प्रतियोगिता के दौरान पीएफआई इंडिया की गवर्निंग बॉडी के प्रतिनिधि रेजा इश्तियाक को पीएफआई झारखंड की ओर से सम्मानित किया गया।

धनबाद के खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर संगठन के पदाधिकारियों और खेल क्षेत्र से जुड़े लोगों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पीएफआई धनबाद के सचिव-सह-सीबीएसई प्रशिक्षण संसाधन व्यक्ति प्रिय रंजन कुमार ने कहा कि यह उपलब्धि खिलाड़ियों की मेहनत, अनुशासन, लगन और खेल के प्रति समर्पण का परिणाम है। उन्होंने कहा कि धनबाद के खिलाड़ियों ने राज्य स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले को गौरवान्वित किया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports