जमुई: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्रा से बदसलूकी के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी नंदन यादव के साथ मंगलवार को पुलिस की मुठभेड़ हुई। पुलिस के मुताबिक, कार्रवाई के दौरान नंदन यादव के पैर में गोली लगी। उसे इलाज के लिए जमुई सदर अस्पताल ले जाया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हुई। एक अन्य आरोपी हरेराम यादव के भी घायल होने की सूचना है।
यह मामला सोशल मीडिया पर वायरल हुए एक वीडियो के बाद सामने आया था, जिसमें 10वीं कक्षा के नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ कथित बदसलूकी दिखाई गई थी। मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया गया है और पुलिस अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच कर रही है।
पुलिस ने नाबालिग पीड़िता से संबंधित वीडियो या उसकी पहचान साझा नहीं करने की अपील की है। मामले में आगे की कार्रवाई और जांच जारी है। �
















