झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, 26 सितंबर तक बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट

JP Bharat Shareरांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 से 26 सितंबर तक झारखंड…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड में एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलने वाला है। बंगाल की खाड़ी के उत्तर-पश्चिमी हिस्से में बने कम दबाव के क्षेत्र के प्रभाव से राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार 22 से 26 सितंबर तक झारखंड में भारी बारिश, गरज-वज्रपात और तेज हवाओं की स्थिति बन सकती है।

22 सितंबर: राज्य के कई हिस्सों में बारिश के साथ गरज और वज्रपात की संभावना है। कुछ इलाकों में भारी बारिश भी हो सकती है।

23 सितंबर: बारिश का प्रभाव और बढ़ने की संभावना है। कई जिलों में भारी बारिश के साथ गरज-वज्रपात और तेज हवाएं चल सकती हैं।

24 सितंबर: दक्षिणी और मध्य झारखंड में बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। इस दौरान तेज हवा और वज्रपात को लेकर भी चेतावनी है। IMD ने इस दिन झारखंड के लिए बहुत भारी बारिश की चेतावनी दी है।

25 सितंबर: राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश जारी रह सकती है।

26 सितंबर: अधिकांश हिस्सों में बारिश और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना बनी हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 48 घंटों में डिप्रेशन और उसके बाद डीप डिप्रेशन में बदल सकता है, जिसका असर झारखंड के मौसम पर पड़ सकता है।

बारिश के दौरान लोगों को वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। खासकर खुले मैदान, पेड़ और बिजली के खंभों के आसपास जाने से बचना सुरक्षित रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports