नई दिल्ली: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर ठेकेदारों को कड़ा संदेश दिया है। उन्होंने कहा कि वे छोटी से छोटी सड़क के निर्माण कार्य की भी समीक्षा करते हैं।
गडकरी ने चेतावनी दी कि सड़क निर्माण में गड़बड़ी या गुणवत्ता से समझौता करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्माण कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
















