धनबाद। ‘कैनवास ऑफ धनबाद’ अभियान के तहत 53 युवा कलाकारों ने कोयला खदानों, हार्ड कोक प्लांट और बेलगड़िया पुनर्वास क्षेत्र का भ्रमण किया। इस दौरान युवाओं ने खनन गतिविधियों, औद्योगिक विरासत और स्थानीय जनजीवन को करीब से जाना।
इस एक्सपोजर विजिट का उद्देश्य युवाओं को धनबाद की खनन संस्कृति से जोड़ना और उनके अनुभवों को कला के माध्यम से सामने लाना है।
प्रतिभागियों को 21 नवंबर तक अपनी पेंटिंग जमा करनी होगी। इसके बाद 23 नवंबर को जिला स्तरीय कला प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। इसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकारों को पुरस्कृत किया जाएगा और राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए अनुशंसित किया जाएगा।
















