धनबाद: धनबाद–बोकारो मुख्य मार्ग के केंदुआ गांशाडीह में सड़क पर एक छोटा सा होल दिखाई देने से लोगों का ध्यान इस ओर गया। स्थानीय लोगों के अनुसार, सड़क के नीचे से माडा की पानी की पाइपलाइन गुजरती है।
बताया जा रहा है कि पाइपलाइन में संभावित लीकेज के कारण सड़क के नीचे की मिट्टी बैठ गई, जिससे सड़क की सतह पर यह छोटा सा छेद बन गया है।
हालांकि, मौके की स्थिति को सड़क धंसने का मामला नहीं बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार, पाइपलाइन से पानी के रिसाव के कारण मिट्टी के खिसकने या बैठने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।
लोगों ने संबंधित विभाग से मौके की जांच कर पाइपलाइन में संभावित लीकेज को ठीक कराने की मांग की है, ताकि आगे सड़क को किसी तरह का नुकसान न पहुंचे और दुर्घटना की आशंका को भी टाला जा सके।
















