कूड़ा फेंकने के विवाद में बुजुर्ग की मौत, परिजनों ने पड़ोसियों पर मारपीट का लगाया आरोप

JP Bharat Shareमुंगेर: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित अमिया संग्रामपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंपनी पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों ने पड़ोसी…

JP Bharat Share

मुंगेर: मुंगेर जिले के असरगंज थाना क्षेत्र स्थित अमिया संग्रामपुर गांव में कूड़ा फेंकने को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जिसमें एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान कंपनी पासवान के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है, जबकि परिजनों ने पड़ोसी पक्ष पर मारपीट और लूटपाट का गंभीर आरोप लगाया है।

मृतक की पुत्री पिंकी देवी ने बताया कि उनकी मां ने पड़ोसी से घर के मुख्य गेट के सामने कूड़ा नहीं फेंकने और कुछ दूरी पर कूड़ा डालने का आग्रह किया था। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में विवाद में बदल गई।

परिजनों का आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद पड़ोसी पक्ष के चार से पांच लोग उनके घर पहुंचे और कंपनी पासवान के साथ लाठी-डंडे से मारपीट की। हमले में कंपनी पासवान गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें इलाज के लिए असरगंज अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

परिजनों ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद आरोपी घर में रखे कुछ सामान और जेवरात लेकर फरार हो गए। हालांकि पुलिस की ओर से इस संबंध में आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और परिजनों के आरोपों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि मामूली विवाद के कारण हुई इस घटना ने पूरे गांव को झकझोर कर रख दिया है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports