धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कोवाबांध में एक दर्दनाक सड़क हादसे में परीक्षा देने जा रहे छात्र की मौत हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है।
मृतक की पहचान नितेश कुमार चौधरी के रूप में हुई है, जो राजगंज स्थित डिग्री कॉलेज का प्रथम सेमेस्टर का छात्र था। जानकारी के अनुसार वह “अंडरस्टैंडिंग इंडिया” विषय की परीक्षा देने आर.एस. मोर कॉलेज जा रहा था।
इसी दौरान कोवाबांध के पास उसकी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि नितेश की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने सड़क सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं और तेज रफ्तार पर नियंत्रण के लिए प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की है।
ये भी पढ़ें:-Dhanbad Hirapur Theft Case: 6 बड़े खुलासे, बंद घर से लाखों के गहने और कैश चोरी
















