बलियापुर: कुसमाटांड़ पंचायत के प्रसबनीय क्लस्टर आजीविका सखी मंडल की ओर से महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पंचायत की प्रमुख पिंकी देवी शामिल हुईं।
इस दौरान आजीविका सखी मंडल की सदस्यों ने प्रमुख पिंकी देवी का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया।
महोत्सव के माध्यम से महिलाओं की सहभागिता और आजीविका से जुड़े प्रयासों को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के दौरान मौजूद सदस्यों ने सामूहिक रूप से आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
















