धनबाद: धनबाद स्थित बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय में आयोजित अधिषद् (सीनेट) की तृतीय बैठक में सिंदरी विधायक एवं सीनेट सदस्य चंद्रदेव महतो शामिल हुए। बैठक में विश्वविद्यालय के शैक्षणिक, प्रशासनिक और विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करने तथा उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श हुआ। इसके अलावा विश्वविद्यालय के समग्र विकास और छात्रहित से संबंधित विभिन्न प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई।
बैठक में सीनेट सदस्य मथुरा प्रसाद महतो, उमाकांत रजक, डॉ. मंजू कुमारी, राज सिन्हा समेत अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
















