,

मायके जाने की जिद बनी मौत की वजह, पति ने पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या

JP Bharat Shareबोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। मायके जाने की जिद को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। जानकारी के अनुसार, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के…

JP Bharat Share

बोकारो जिले के चंदनकियारी थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां घरेलू विवाद ने एक महिला की जान ले ली। मायके जाने की जिद को लेकर हुए झगड़े में पति ने अपनी ही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी।

जानकारी के अनुसार, पिंड्राजोरा थाना क्षेत्र के चाकुलिया टोला में रहने वाली 25 वर्षीय शानू देवी पिछले कुछ दिनों से अपने मायके जाने की बात कर रही थी। इसी बात को लेकर उसका अपने पति विकास रजवार से लगातार विवाद चल रहा था।

घटना की रात यह विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर विकास रजवार ने घर में रखी कुल्हाड़ी से पत्नी पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में शानू देवी की मौके पर ही मौत हो गई।

वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर से बाहर गया, शराब पी और फिर वापस आकर अपनी पत्नी के शव के पास ही सो गया।

अगली सुबह जब आरोपी के पिता कमरे में पहुंचे, तो बहू को खून से लथपथ हालत में पाया और बेटा पास में सोता मिला। घटना की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी विकास रजवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

इस दर्दनाक घटना ने एक बार फिर घरेलू विवाद के खतरनाक अंजाम को उजागर कर दिया है। एक छोटा सा विवाद पूरे परिवार की खुशियों को पल भर में खत्म कर गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

ये भी पढ़ें:-Dhanbad Hirapur Theft Case: 6 बड़े खुलासे, बंद घर से लाखों के गहने और कैश चोरी

Follow the JP BHARAT LIVE channel on WhatsApp: https://whatsapp.com/channel/0029Vb7gTYlLtOj4hdQofo0E


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports