,

ओबीसी के लिए जनगणना में अलग कॉलम की मांग, रांची समेत पांच जिलों में बंद का मिलाजुला असर

JP Bharat Shareरांची: आगामी जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम रखने की मांग को लेकर मंगलवार को रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में बंद का आयोजन किया गया। बंद का आह्वान पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति और विभिन्न संगठनों की ओर से किया गया था। रांची, गुमला और खूंटी समेत पांच…

JP Bharat Share

रांची: आगामी जनगणना में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के लिए अलग कॉलम रखने की मांग को लेकर मंगलवार को रांची समेत झारखंड के पांच जिलों में बंद का आयोजन किया गया। बंद का आह्वान पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति और विभिन्न संगठनों की ओर से किया गया था।

रांची, गुमला और खूंटी समेत पांच जिलों में बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। रांची के अरगोड़ा चौक पर बंद समर्थकों ने सड़क जाम कर अपनी मांग के समर्थन में नारेबाजी की। इससे कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

जनगणना प्रपत्र में अलग कॉलम की मांग

आंदोलनकारियों की प्रमुख मांग है कि आगामी जनगणना के प्रपत्र में ओबीसी के लिए अलग कॉलम शामिल किया जाए। पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति का कहना है कि इससे ओबीसी समाज की वास्तविक जनसंख्या से जुड़े आंकड़े सामने आ सकेंगे।

समिति के अनुसार, ओबीसी आबादी के स्पष्ट आंकड़े उपलब्ध होने से समाज के विकास, कल्याणकारी योजनाओं और आरक्षण से जुड़ी नीतियां तैयार करने में मदद मिल सकती है।

बंद के दौरान विभिन्न स्थानों पर संगठनों के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन और नारेबाजी की। वहीं, प्रशासन की ओर से स्थिति पर नजर रखी गई।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports