,

पेपर लीक मामले पर धरनारत छात्रों से मिले मयूर शेखर झा, सीबीआई जांच और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया की उठाई मांग

JP Bharat Shareरांची: JPSC, JSSC एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल के बीच बुधवार को बेहतर झारखंड के संस्थापक मयूर शेखर झा धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों और अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया…

JP Bharat Share

रांची: JPSC, JSSC एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक, धांधली और अनियमितताओं के विरोध में जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में चल रहे अनिश्चितकालीन धरना और भूख हड़ताल के बीच बुधवार को बेहतर झारखंड के संस्थापक मयूर शेखर झा धरनास्थल पहुंचे। उन्होंने आंदोलनरत छात्रों और अभ्यर्थियों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया तथा उनकी मांगों का समर्थन किया।

धरनारत छात्रों को संबोधित करते हुए मयूर शेखर झा ने कहा कि यह आंदोलन केवल अभ्यर्थियों का नहीं, बल्कि झारखंड के युवाओं के भविष्य और उनके अधिकारों की लड़ाई है। उन्होंने राज्य सरकार से कथित पेपर लीक मामले की सीबीआई से निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने तथा दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग दोहराई।

उन्होंने कहा कि लाखों युवाओं की वर्षों की मेहनत और सपनों के साथ किसी भी प्रकार का खिलवाड़ स्वीकार नहीं किया जा सकता। सरकार को छात्रों की जायज़ मांगों पर गंभीरता से विचार करते हुए भर्ती प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी, निष्पक्ष और भरोसेमंद बनाना चाहिए।

मयूर शेखर झा ने यह भी कहा कि आंदोलन शुरू होने के लगभग एक सप्ताह तक किसी बड़े राजनीतिक दल या वरिष्ठ नेता का धरनास्थल पर नहीं पहुंचना दुर्भाग्यपूर्ण है। उनका आरोप था कि युवाओं की आवाज़ को लंबे समय तक नजरअंदाज किया गया।

उन्होंने कहा कि उनके धरनास्थल पहुंचने और समर्थन देने के बाद अब विभिन्न राजनीतिक दलों और नेताओं का छात्रों से मिलने का सिलसिला शुरू हुआ है, जो इस बात का संकेत है कि युवाओं के आंदोलन को अब व्यापक स्तर पर गंभीरता से लिया जा रहा है।

बेहतर झारखंड संगठन ने स्पष्ट किया कि वह छात्रों के न्यायपूर्ण संघर्ष के साथ मजबूती से खड़ा है और जब तक अभ्यर्थियों को न्याय नहीं मिलता, तब तक संगठन उनका नैतिक और लोकतांत्रिक समर्थन जारी रखेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports