, ,

पूर्वी टुंडी से 30 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज रवाना, 110 किमी पैदल यात्रा कर करेंगे बाबा बैद्यनाथ का जलाभिषेक

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): श्रावण मास के पावन अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड के बामनबाद और लटानी गांव में भक्ति और आस्था का अनूठा माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को शिव शक्ति मंदिर, लटानी में मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद 30 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा घाट के…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद): श्रावण मास के पावन अवसर पर पूर्वी टुंडी प्रखंड के बामनबाद और लटानी गांव में भक्ति और आस्था का अनूठा माहौल देखने को मिला। शुक्रवार को शिव शक्ति मंदिर, लटानी में मां दुर्गा और भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के बाद 30 कांवरियों का जत्था सुल्तानगंज स्थित अजगैबीनाथ गंगा घाट के लिए रवाना हुआ।

‘हर-हर महादेव’ और ‘जय भोलेनाथ’ के जयघोष से पूरा गांव शिवमय हो उठा। परिजनों और ग्रामीणों ने श्रद्धालुओं को तिलक लगाकर, पुष्पवर्षा कर और मंगलमय यात्रा की शुभकामनाएं देकर भावभीनी विदाई दी। श्रद्धालुओं को तीन वाहनों के माध्यम से सुल्तानगंज के लिए रवाना किया गया।

कांवरियों ने बताया कि सुल्तानगंज पहुंचने के बाद वे उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर अजगैबीनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। इसके बाद कांवर में पवित्र गंगाजल भरकर बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक लगभग 110 किलोमीटर की कठिन पैदल यात्रा शुरू करेंगे। यह यात्रा लगभग पांच दिनों में पूरी होने की संभावना है।

इस धार्मिक यात्रा में मुख्य रूप से दिवाकर मंडल, बालिका मंडल, सनातन मंडल, संगीता मंडल, सत्यम मंडल, उज्जवल कुमार, झंटू मंडल, देवाशीष मंडल, सौरव मंडल, तपन कुमार, अभिमन्यु कुमार, अमित कुमार, अमल कुमार सहित अन्य शिवभक्त शामिल हैं।

श्रावण मास में निकला यह कांवर यात्रा दल क्षेत्र में आस्था, श्रद्धा और धार्मिक परंपरा का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports