पूर्वी टुंडी थाना परिसर में शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा, आस्था का उमड़ा जनसैलाब

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद): धनबाद जिले का Purbi Tundi इलाका शिव भक्ति में डूबा नजर आया, जहां पूर्वी टुंडी थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कलश शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद):

धनबाद जिले का Purbi Tundi इलाका शिव भक्ति में डूबा नजर आया, जहां पूर्वी टुंडी थाना परिसर में नवनिर्मित शिव मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर आयोजित कलश शोभा यात्रा में हजारों श्रद्धालु शामिल हुए और पूरा क्षेत्र “हर-हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।

भक्ति और उत्साह का यह अद्भुत संगम बेजड़ा बराकर नदी घाट से शुरू हुआ, जहां करीब 250 कन्याओं और महिलाओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरा। आचार्य संजय कुमार पांडेय के मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं का विशाल काफिला घाट से निकलकर थाना परिसर तक पहुंचा। रास्ते भर ढोल-नगाड़ों और शंखध्वनि से माहौल भक्तिमय बना रहा।

इस धार्मिक आयोजन में स्थानीय ग्रामीणों के साथ पुलिस प्रशासन और कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए। कार्यक्रम को सफल बनाने में थाना प्रभारी नीतीश कुमार, बरवाअड्डा थाना प्रभारी रवि कुमार, एएसआई बीर अभिमन्यु, जितेंद्र कुमार, जगदीश टोप्पो, टैमना खारिया, रामगुलाम महतो, भोला राय, पूर्व मुखिया सुशील कुमार, संतलाल बाबा, संजीत महाराज, अजीत मिश्रा सहित कई लोगों की सक्रिय भूमिका रही।

आयोजन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने इसे ऐतिहासिक बना दिया। थाना परिसर में इस तरह का धार्मिक कार्यक्रम होने से क्षेत्र में भक्ति और सामाजिक एकता का अनूठा संदेश देखने को मिला।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports