धनबाद:
धनबाद के जमुआटाँड उपर टोला में 16 पहर श्री श्री हरिनाम लीला संकीर्तन का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें पूरे क्षेत्र में भक्ति और श्रद्धा का माहौल देखने को मिला।
यह आयोजन 29 अप्रैल से 01 मई तक आज़ाद हिन्द समिति के तत्वावधान में हुआ, जिसका उद्देश्य क्षेत्रवासियों के सुख, समृद्धि और शांति की कामना करना था।
इस धार्मिक कार्यक्रम में कोलकाता की प्रसिद्ध कीर्तन गायिका Chandrani Roy के मधुर कीर्तन से पूरा इलाका हरि नाम से गूंज उठा। हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुंज भजन, हरि लूट एवं रंग खेला जैसे कार्यक्रमों में शामिल होकर भक्ति रस में डूब गए।
कार्यक्रम के मुख्य यजमान अमूल्यल मंडल रहे। आयोजन को सफल बनाने में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और समिति के सदस्यों की अहम भूमिका रही।
इस मौके पर पंचायत के मुखिया निरंजन गोप, अध्यक्ष राजू मंडल, सचिव बबलू मंडल, कोषाध्यक्ष नाविक मंडल सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















