,

पूर्वी_टुंडी | युवाओं के लिए बड़ी पहल, ITI की दूसरी इकाई का भूमि पूजन

JP Bharat Shareपूर्वी टुंडी (धनबाद) : टुंडी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरुरिया पंचायत स्थित सुंदर पहाड़ी में पेमिया ऋषिकेश आईटीआई कॉलेज की दूसरी इकाई का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि…

JP Bharat Share

पूर्वी टुंडी (धनबाद) : टुंडी विधानसभा क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा और रोजगार से जोड़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। पूर्वी टुंडी प्रखंड के चुरुरिया पंचायत स्थित सुंदर पहाड़ी में पेमिया ऋषिकेश आईटीआई कॉलेज की दूसरी इकाई का भव्य भूमि पूजन संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में टुंडी विधायक सह मुख्य सचेतक Mathura Prasad Mahato उपस्थित रहे। उनके साथ बीसीसीएल के तकनीकी निदेशक Sanjay Kumar Singh, डीएसपी Dhirendra Narayan Banka, डीएफओ Vikas Paliwal एवं सीओ Suresh Barnwal ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर और दीप प्रज्वलित कर निर्माण कार्य का शुभारंभ किया।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों का स्वागत शाल और गुलदस्ता देकर किया गया। साथ ही एक सराहनीय पहल के तहत भूमि दाताओं को मंच पर सम्मानित किया गया, जिनके सहयोग से इस शिक्षण संस्थान की नींव रखी जा सकी।

अपने संबोधन में विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि आज के दौर में तकनीकी शिक्षा का महत्व तेजी से बढ़ा है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह संस्थान क्षेत्र के युवाओं को कौशल विकास और रोजगार के बेहतर अवसर प्रदान करेगा तथा क्षेत्र के विकास में मील का पत्थर साबित होगा।

इस मौके पर थाना प्रभारी नितीश कुमार, रेंजर अजय कुमार मंजुल, विधायक प्रतिनिधि बसंत महतो, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष गिरीलाल किस्कू समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:-dhanbad चासनाला कोलियरी में मजदूरों का प्रदर्शन, बकाया वेतन को लेकर जीएम गेट जाम


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports