,

रांची में 9 अक्टूबर T20 मैच की तैयारियां तेज, फर्जी और ब्लैक टिकटों पर प्रशासन सख्त

JP Bharat Shareरांची: जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले T20 क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन, रांची पुलिस और JSCA ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक, खिलाड़ियों की आवाजाही और टिकट व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई। सुरक्षा व्यवस्था…

JP Bharat Share

रांची: जेएससीए स्टेडियम में 9 अक्टूबर को होने वाले T20 क्रिकेट मैच को लेकर जिला प्रशासन, रांची पुलिस और JSCA ने तैयारियां तेज कर दी हैं। मैच को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा, ट्रैफिक, खिलाड़ियों की आवाजाही और टिकट व्यवस्था को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक हुई।

सुरक्षा व्यवस्था रहेगी कड़ी

बैठक में रांची के डीसी मंजूनाथ भजंत्री ने प्रशासन और JSCA के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया। वहीं, एसएसपी राकेश रंजन ने बताया कि मैच के दौरान सुरक्षा के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा पुलिस मुख्यालय से अतिरिक्त पुलिस अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति भी की जा रही है।

फर्जी और ब्लैक टिकट से सावधान रहने की अपील

JSCA ने दर्शकों से फर्जी और ब्लैक टिकट बेचने वालों से सावधान रहने की अपील की है। दर्शकों को केवल अधिकृत काउंटर या आधिकारिक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म से टिकट खरीदने की सलाह दी गई है। अनधिकृत लोगों से टिकट खरीदने पर ठगी का खतरा हो सकता है।

दर्शकों से टिकट पर दर्ज गेट खुलने के समय और स्टेडियम में प्रतिबंधित वस्तुओं से जुड़े निर्देशों का पालन करने को भी कहा गया है।

मैच के दिन विशेष ट्रैफिक प्लान

मैच के दिन रांची में ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारू रखने के लिए विशेष रूट प्लान तैयार किया जा रहा है। इसका उद्देश्य खिलाड़ियों, टीम स्टाफ और दर्शकों की आवाजाही को व्यवस्थित रखना और शहर में जाम की स्थिति से बचना है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports