,

सात दिनों से लापता युवक का उसरी नदी से मिला शव, हत्या की आशंका पर जांच तेज

JP Bharat Shareगिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह निवासी 27 वर्षीय शुभम कुमार साव का शव शनिवार को उसरी नदी से बरामद हुआ। शुभम 27 सितंबर से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी…

JP Bharat Share

गिरिडीह: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के अजीडीह निवासी 27 वर्षीय शुभम कुमार साव का शव शनिवार को उसरी नदी से बरामद हुआ। शुभम 27 सितंबर से लापता था। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या कर शव नदी में फेंके जाने की आशंका जताई है, हालांकि पुलिस ने अभी हत्या की पुष्टि नहीं की है।

शुभम के लापता होने के बाद उनके पिता ने मुफ्फसिल थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जितवाहन उरांव के नेतृत्व में विशेष जांच टीम गठित की गई थी।

नदी किनारे मिली थी बाइक

जांच के दौरान शुभम की बाइक ताराटांड़ थाना क्षेत्र के जंगल में उसरी नदी के पास से बरामद हुई थी। इसके बाद पुलिस ने खोजी कुत्ते और तकनीकी टीम की मदद से संभावित रास्तों व आसपास के इलाकों में तलाश की। स्थानीय गोताखोरों की सहायता से नदी में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

शनिवार को उसरी नदी से एक युवक का शव बरामद होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव की पहचान की प्रक्रिया पूरी कराई, जिसके बाद परिजनों ने शव की पहचान शुभम कुमार साव के रूप में की।

मौत की वजह जानने में जुटी पुलिस

एसडीपीओ जितवाहन उरांव के अनुसार, शुभम के लापता होने के मामले में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज थी और विशेष टीम लगातार उसकी तलाश कर रही थी। अब शव मिलने के बाद पुलिस युवक की मौत की परिस्थितियों और उसके नदी तक पहुंचने की जांच कर रही है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच से सामने आने वाले अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports