,

सिहोडीह में दर्दनाक सड़क हादसा, मालवाहक वैन और बाइक की टक्कर में युवक की मौत

JP Bharat Shareगिरिडीह: सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को मालवाहक वैन और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है। दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों…

JP Bharat Share

गिरिडीह: सिहोडीह चंद्रवंशी नगर के पास शनिवार को मालवाहक वैन और पल्सर बाइक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत होने की सूचना है, जबकि एक अन्य युवक के गंभीर रूप से घायल होने की बात सामने आई है।

दुर्घटना के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। घायल युवक को लोगों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ देर तक घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

फिलहाल मृतक और घायल युवक की पहचान सामने नहीं आई है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसकी भी स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है।

पुलिस की ओर से फिलहाल हादसे और मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही घटना की पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports