धनबाद : सदर अस्पताल धनबाद में सोमवार को एमपीए-एससी सेवा का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में 12 स्वास्थ्य सेवा प्रदाताओं को प्रशिक्षित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सदर अस्पताल सभागार में किया गया।
प्रशिक्षण के दौरान 10 लाभार्थियों को एमपीए-एससी सेवा भी प्रदान की गई। कार्यक्रम में प्रशिक्षक के रूप में Dr. Sandhya Kumari एवं Dr. Anjana Kumari ने पीपीटी प्रस्तुति के माध्यम से विस्तृत जानकारी दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ Dr. Rohit Gautam ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि एमपीए-एससी सेवा महिलाओं को सुरक्षित एवं सुलभ परिवार नियोजन सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
इस मौके पर डॉ. सुमन, पीएसआइ इंडिया के स्टेट लीड नीलेश कुमार, प्रेम कुमार सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी एवं अधिकारी मौजूद रहे।
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार यह पहल परिवार नियोजन सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
















