,

सेवा सदन के पास मोबाइल झपटमारी का आरोपी गिरफ्तार, चोरी का मोबाइल और पल्सर बरामद

JP Bharat Shareरांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवा सदन के पास मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निजाम नगर निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ चरका के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात विनीत कुमार पोद्दार सेवा सदन के पास…

JP Bharat Share

रांची: कोतवाली थाना क्षेत्र के सेवा सदन के पास मोबाइल झपटमारी की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान निजाम नगर निवासी मोहम्मद इमरान उर्फ चरका के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात विनीत कुमार पोद्दार सेवा सदन के पास से गुजर रहे थे। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक सवार युवक ने झपट्टा मारकर उनका मोबाइल छीन लिया और मौके से फरार हो गया।

शिकायत मिलने के बाद कोतवाली थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए निजाम नगर में छापेमारी की और आरोपी इमरान उर्फ चरका को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर बताया कि वह बड़ा तालाब के आसपास घूमकर मौका मिलने पर मोबाइल झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था। पुलिस ने उसके पास से कथित रूप से छीना गया मोबाइल फोन और घटना में इस्तेमाल पल्सर बाइक बरामद की है।

पुलिस ने आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में आगे की जांच जारी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports