,

सेवा सेतु अभियान के तहत लाभार्थी शिविर, सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद महानगर के बरटांड़ स्थित सामुदायिक भवन, दास बस्ती और पांडरपाला में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास ने की। शिविर में नेत्र जांच,…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद महानगर के बरटांड़ स्थित सामुदायिक भवन, दास बस्ती और पांडरपाला में ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत लाभार्थी शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन झारखंड विधानसभा के सचेतक सह धनबाद विधायक राज सिन्हा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास ने की।

शिविर में नेत्र जांच, आयुष्मान कार्ड निर्माण, मधुमेह जांच सहित विभिन्न स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी सेवाओं के लिए अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने शिविर में पहुंचकर निःशुल्क स्वास्थ्य जांच और अन्य सेवाओं का लाभ लिया।

विधायक राज सिन्हा ने भी अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया और लोगों से नियमित स्वास्थ्य जांच कराने तथा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की।

सरकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज सिन्हा ने कहा कि ऐसे सेवा शिविरों के माध्यम से जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है। उन्होंने आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, जन-धन योजना और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए पात्र लोगों को इनका लाभ दिलाने पर जोर दिया।

मंडल अध्यक्ष हुल्लास दास और पंकज सिन्हा ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। उन्होंने सरकार की विभिन्न योजनाओं और ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य से जुड़े विषयों पर अपनी बात रखी।

कार्यक्रम में डालूराम महतो, साकेत कुमार, पंकज सिन्हा उर्फ कुमार अमित, किशोर मंडल, राणा सिंह, मनोज रिंकू, टुन्ना सिंह, बबलू फरीदी, डी.के. सिंह, भोला पांडे, भागीरथ दास, कुलदीप प्रजापति, चंदन दास, अजय शर्मा, निखिल कुमार, तारिणी दास, अजय दास, कुंदन दास समेत बड़ी संख्या में महिलाएं और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports