धनबाद: भाजपा पंचेत मंडल, निरसा विधानसभा एवं धनबाद ग्रामीण जिला के अंतर्गत मां सरस्वती विद्या मंदिर, लेदाहेरिया में सेवा संकल्प अभियान के तहत ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पंचेत मंडल अध्यक्ष केशव माजी ने किया।
प्रतियोगिता में सैकड़ों बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। बच्चों ने अलग-अलग विषयों पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी कल्पनाशीलता और कला-कौशल का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अपर्णा सेनगुप्ता विशिष्ट रूप से मौजूद रहीं। इसके अलावा पंचेत मंडल प्रभारी गोपाल भारती, पूर्व मंडल अध्यक्ष बापी दे, मंडल महामंत्री उत्तम दास, विश्वनाथ महतो, जयराम साह, सुमेर सिंह, जोबा गोस्वामी, संध्या गोप, बाबलू लायक, गोपाल साव, सत्येंद्र सिंह सहित मंडल कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं और मीडिया से जुड़े लोग भी कार्यक्रम में शामिल हुए। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों को अपनी प्रतिभा और रचनात्मकता को सामने रखने का अवसर मिला।
आयोजकों के अनुसार, सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने और उनमें कला एवं रचनात्मक गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
















