बोकारो: चर्चित शंकर रवानी हत्याकांड में हरला थाना पुलिस ने रेकी करने के आरोपी नागेश्वर सिंह को बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी लंबे समय से फरार था और उसके खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी था।
पुलिस के अनुसार, नागेश्वर सिंह का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। वहीं, इस हत्याकांड का कथित मुख्य शूटर शिपुल कुमार अब भी फरार है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
















