,

विधायक सरयू राय के अस्वस्थ होने की सूचना पर अस्पताल पहुंचे विजय झा, जाना हालचाल

JP Bharat Shareरांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के अचानक अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में विधायक से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। बताया गया कि लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण…

JP Bharat Share

रांची: जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के अचानक अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने के बाद पूर्व वियाडा अध्यक्ष विजय झा रांची स्थित क्यूरेस्टा अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में विधायक से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना और जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

बताया गया कि लगातार कार्यक्रमों में व्यस्त रहने के कारण सरयू राय वायरल संक्रमण की चपेट में आ गए। अत्यधिक थकान के बाद चिकित्सकों की निगरानी में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अस्पताल पहुंचकर विजय झा ने विधायक के स्वास्थ्य की जानकारी ली और उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि सरयू राय जल्द स्वस्थ होकर पुनः जनसेवा के कार्यों में सक्रिय हों, यही कामना है।

इस दौरान वरीय नेता धर्मेंद्र तिवारी, उदय सिंह, कृष्णा अग्रवाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports