,

विश्व आयुर्वेद दिवस पर धनबाद में कार्यक्रम, महापौर संजीव सिंह ने आयुर्वेद के महत्व पर दिया जोर

JP Bharat Shareधनबाद: विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति, धनबाद की ओर से लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान संजीव सिंह ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण…

JP Bharat Share

धनबाद: विश्व आयुर्वेद दिवस के अवसर पर जिला आयुष समिति, धनबाद की ओर से लुबी सर्कुलर रोड स्थित उत्सव भवन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में धनबाद के महापौर संजीव सिंह मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

इस दौरान संजीव सिंह ने आयुर्वेद को भारत की प्राचीन ज्ञान परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा बताते हुए कहा कि यह स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और निरोगी जीवन की दिशा में मार्गदर्शन प्रदान करता है। कार्यक्रम में “स्वस्थ भविष्य के लिए आयुर्वेद” थीम के तहत आयुर्वेद के महत्व और इसके व्यापक प्रचार-प्रसार पर चर्चा हुई।

महापौर ने कहा कि धनबाद में आयुर्वेद को बढ़ावा देने तथा लोगों को बेहतर स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के लिए जिला आयुष समिति के साथ हरसंभव सहयोग और प्रयास किया जाएगा। उन्होंने आयुर्वेद से जुड़ी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी जोर दिया।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को विश्व आयुर्वेद दिवस की शुभकामनाएं दी गईं और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports