,

धनबाद जदयू जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने नीतीश कुमार से की मुलाकात, संगठन को लेकर हुई चर्चा

JP Bharat Shareधनबाद/पटना: धनबाद जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान धनबाद में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई। पिंटू कुमार सिंह…

JP Bharat Share

धनबाद/पटना: धनबाद जिला जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के जिलाध्यक्ष पिंटू कुमार सिंह ने बुधवार को पटना स्थित 7, सर्कुलर रोड आवास पर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य नीतीश कुमार से मुलाकात की। मुलाकात के दौरान धनबाद में पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों और संगठन विस्तार को लेकर चर्चा हुई।

पिंटू कुमार सिंह ने जिले में पार्टी की गतिविधियों, कार्यकर्ताओं से संवाद और संगठन को पंचायत एवं प्रखंड स्तर तक सक्रिय करने के प्रयासों की जानकारी नीतीश कुमार को दी। दोनों के बीच संगठन को आगे बढ़ाने को लेकर विभिन्न विषयों पर बातचीत हुई।

पिंटू कुमार सिंह के अनुसार, नीतीश कुमार ने संगठन के प्रति सक्रियता के साथ कार्य करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने को लेकर मार्गदर्शन दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मिला मार्गदर्शन संगठनात्मक कार्यों को आगे बढ़ाने में प्रेरणा देगा।

पिंटू कुमार सिंह ने कहा कि पार्टी संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखने और संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाने का प्रयास जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports