,

वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का आंदोलन तेज, मुख्य निर्वाचन आयुक्त के इस्तीफे की मांग

JP Bharat Shareरांची: झारखंड कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और प्रदेश महासचिव सह रांची ग्रामीण प्रभारी रियाज अहमद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के…

JP Bharat Share

रांची: झारखंड कांग्रेस कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यशैली और चुनाव प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाए। रांची महानगर कांग्रेस अध्यक्ष कुमार राजा, रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा और प्रदेश महासचिव सह रांची ग्रामीण प्रभारी रियाज अहमद ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं और मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को लेकर देशभर में आंदोलन चलाने की बात कही। कुमार राजा ने कहा कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के मुद्दे पर आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने मतदाता सूची में गड़बड़ी और एक ही व्यक्ति के नाम पर अलग-अलग स्थानों पर मतदाता पहचान पत्र होने जैसे आरोप लगाए।

7 अक्टूबर को रांची में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च

रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष सोमनाथ मुंडा ने बताया कि 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में 7 अक्टूबर को रांची में ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा।

मार्च दोपहर 12 बजे कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर डीसी कार्यालय तक पहुंचेगा। वहां प्रदर्शन के बाद ज्ञापन सौंपा जाएगा। कांग्रेस की प्रमुख मांग मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की होगी।

प्रखंड और पंचायत स्तर तक आंदोलन ले जाने की तैयारी

सोमनाथ मुंडा के अनुसार जिला स्तर के कार्यक्रम के बाद आंदोलन को प्रखंड और पंचायत स्तर तक ले जाया जाएगा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और मतदान प्रक्रिया को लेकर लगाए जा रहे आरोपों के मुद्दे पर उनका आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports