,

धनबाद रेल मंडल में स्वच्छता पखवाड़ा-2026 का पांचवां दिन, स्टेशनों और रेल परिसरों में चला विशेष सफाई अभियान

JP Bharat Shareधनबाद: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के पांचवें दिन विशेष अभियान 6.0 के तहत धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेल परिसरों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल परिवेश उपलब्ध कराना रहा। अभियान के दौरान प्लेटफॉर्मों की आधुनिक मशीनों और उपयुक्त रसायनों…

JP Bharat Share

धनबाद: स्वच्छता पखवाड़ा-2026 के पांचवें दिन विशेष अभियान 6.0 के तहत धनबाद रेल मंडल के विभिन्न स्टेशनों, रेल परिसरों, कार्यालयों और रेलवे कॉलोनियों में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित और सुविधाजनक रेल परिवेश उपलब्ध कराना रहा।

अभियान के दौरान प्लेटफॉर्मों की आधुनिक मशीनों और उपयुक्त रसायनों से डीप-क्लीनिंग की गई। वहीं स्टेशन कार्यालयों, प्रतीक्षालयों और स्टाफ रूम में विशेष सफाई के साथ अभिलेखों और फाइलों को व्यवस्थित किया गया।

सार्वजनिक शौचालयों और वॉशरूम की विशेष सफाई

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सार्वजनिक शौचालयों और वॉशरूम की भी विशेष सफाई की गई। रेलवे परिसरों में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

यात्रियों से लिया गया फीडबैक

अभियान के तहत ‘जन संवाद’ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। स्वास्थ्य निरीक्षकों और स्वच्छता कर्मियों की टीम ने प्लेटफॉर्मों एवं ट्रेनों में यात्रियों से सीधे संवाद किया और स्वच्छता, पेयजल तथा अन्य यात्री सुविधाओं को लेकर उनके सुझाव और प्रतिक्रियाएं प्राप्त कीं।

धनबाद रेल मंडल की ओर से स्वच्छता अभियान के माध्यम से स्वच्छ रेल परिसर, बेहतर यात्री सुविधाओं और जनभागीदारी के जरिए सेवा व्यवस्था में सुधार की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports