दिल्ली में एक चलती प्राइवेट स्लीपर बस में 30 वर्षीय महिला के साथ कथित गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच जारी है।
पीड़िता के अनुसार, वह देर रात फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही थी। इसी दौरान उसने सड़क किनारे खड़े एक युवक से समय पूछा। आरोप है कि युवक उसे जबरन बस के अंदर ले गया, जहां पहले से कुछ लोग मौजूद थे।
महिला ने आरोप लगाया कि चलती बस में करीब दो घंटे तक उसके साथ दुष्कर्म किया गया। घटना के बाद पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस जांच में जुटी
दिल्ली पुलिस ने बताया कि मामले में बस ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की पहचान और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अरविंद केजरीवाल ने दी प्रतिक्रिया
घटना पर अरविंद केजरीवाल ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि “हमने निर्भया कांड से कुछ नहीं सीखा। यह घटना पूरे समाज के लिए कलंक है।”
इस घटना के बाद एक बार फिर राजधानी में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।














