धनबाद: जिले के करीब दो लाख पेंशन लाभुकों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री सर्वजन पेंशन योजना के तहत नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है। जिले के कुल 1,98,382 लाभुकों के बैंक खातों में 41 करोड़ 66 लाख 28 हजार रुपये हस्तांतरित किए गए हैं।
उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि सामाजिक सुरक्षा कोषांग के माध्यम से भुगतान की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। योजना के तहत वृद्धजनों, दिव्यांगजनों, विधवा महिलाओं सहित अन्य पात्र लाभुकों को आर्थिक सहायता दी जाती है।
प्रशासन के अनुसार जरूरतमंदों तक समय पर पेंशन राशि पहुंचाना प्राथमिकता है।
















