, ,

निरसा में भाकपा माले ने मनाया क्रांति दिवस, रूसी क्रांति के शहीदों को दी श्रद्धांजलि

JP Bharat Shareनिरसा (धनबाद): 1917 की रूसी समाजवादी क्रांति की स्मृति में शनिवार को भाकपा (माले) की ओर से निरसा प्रखंड कार्यालय स्थित गुरुदास भवन में क्रांति दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और विचारों को याद किया। कार्यक्रम की शुरुआत दो…

JP Bharat Share

निरसा (धनबाद): 1917 की रूसी समाजवादी क्रांति की स्मृति में शनिवार को भाकपा (माले) की ओर से निरसा प्रखंड कार्यालय स्थित गुरुदास भवन में क्रांति दिवस समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके संघर्ष और विचारों को याद किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दो मिनट का मौन रखकर की गई। वक्ताओं ने 7 नवंबर 1917 की रूसी क्रांति के ऐतिहासिक महत्व पर चर्चा करते हुए कहा कि व्लादिमीर लेनिन के नेतृत्व में हुई बोल्शेविक क्रांति ने मजदूरों और किसानों के अधिकारों की लड़ाई को वैचारिक प्रेरणा दी।

वक्ताओं ने भारतीय कम्युनिस्ट आंदोलन और नक्सलबाड़ी किसान आंदोलन पर रूसी क्रांति के प्रभाव का भी उल्लेख किया। साथ ही मजदूरों, किसानों, युवाओं और वंचित वर्गों के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में निरसा विधायक अरूप चटर्जी, आगम राम, टूटून मुखर्जी, हरेंद्र सिंह, मनु सिंह, सुरजीत भादुड़ी, बंसी सिंह, नीलू मुखर्जी, भीम गोराई, रॉबिन धीवर, राजेश राय और दुलाल गोराई सहित कई नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports