,

आसनसोल के बर्नपुर में शराब दुकान पर आबकारी विभाग की छापेमारी, दुकान सील; भारी मात्रा में शराब जब्त

JP Bharat Shareआसनसोल (पश्चिम बंगाल): हिरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर स्थित नरसिंहबांध इलाके में शनिवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने एक देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। करीब छह घंटे तक चले अभियान के दौरान शराब की पेटियां और बोतलें जब्त की गईं। इसके बाद संबंधित दुकान को सील कर दिया गया। जानकारी…

JP Bharat Share

आसनसोल (पश्चिम बंगाल): हिरापुर थाना क्षेत्र के बर्नपुर स्थित नरसिंहबांध इलाके में शनिवार सुबह आबकारी विभाग की टीम ने एक देशी शराब की दुकान पर छापेमारी की। करीब छह घंटे तक चले अभियान के दौरान शराब की पेटियां और बोतलें जब्त की गईं। इसके बाद संबंधित दुकान को सील कर दिया गया।

जानकारी के अनुसार, सुबह करीब 4:30 बजे 20 से 25 अधिकारियों की टीम पांच वाहनों के साथ मौके पर पहुंची और दुकान में तलाशी अभियान चलाया।

स्थानीय लोगों ने दुकान में शराब को पैकेट में भरने और नकली शराब तैयार करने का आरोप लगाया है। हालांकि, आबकारी विभाग की जांच में इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि दुकान के सामने स्कूल होने के बावजूद वहां भीड़ लगी रहती थी। शराब बिक्री के कारण विवाद और मारपीट की घटनाओं से स्कूली बच्चों एवं महिलाओं को परेशानी होती थी।

फिलहाल आबकारी विभाग जब्त शराब और नकली शराब तैयार करने के आरोपों की जांच कर रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports