,

बीबीएमकेयू में हरित पहल, छात्र नेताओं ने पौधारोपण कर पर्यावरण बचाने का लिया संकल्प

JP Bharat Shareधनबाद: आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण…

JP Bharat Share

धनबाद: आजसू छात्र संघ के प्रदेश महासचिव विशाल महतो के जन्मदिन एवं विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर मंगलवार को बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) परिसर में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्र नेताओं और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने परिसर में फलदार एवं छायादार पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव विशाल महतो ने छात्र संघ के पदाधिकारियों एवं विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के साथ मिलकर पौधारोपण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल एक दिन का अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने और अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ने की अपील की।

अपने संबोधन में विशाल महतो ने कहा कि जन्मदिन मनाने का सबसे सार्थक तरीका प्रकृति को कुछ लौटाना है। उन्होंने कहा कि विश्व पर्यावरण संरक्षण दिवस के अवसर पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना एक सकारात्मक पहल है। उनका कहना था कि हरा-भरा परिसर न केवल पर्यावरण को स्वच्छ बनाता है, बल्कि विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण भी तैयार करता है।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनकी देखभाल करने का सामूहिक संकल्प लिया।

इस अवसर पर छात्र नेता विक्की कुमार, कबीर यदुवंशी, विवेक महतो, रौनक राज, भीम महतो, सिराज अंसारी सहित आजसू छात्र संघ के कई पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports