,

भूली में पुलिस की दबिश, देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार

JP Bharat Shareधनबाद: भूली सी ब्लॉक छठ घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को कथित तौर पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आशिफ आलम (23 वर्ष) के रूप में हुई है। छापेमारी में हथियार और कारतूस बरामद…

JP Bharat Share

धनबाद: भूली सी ब्लॉक छठ घाट के पास पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को कथित तौर पर देसी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान आशिफ आलम (23 वर्ष) के रूप में हुई है।

छापेमारी में हथियार और कारतूस बरामद

पुलिस के अनुसार, 12 सितंबर की देर रात कुछ युवक सुनसान स्थान पर एकत्र होकर किसी गंभीर अपराध की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की।

पुलिस को देखते ही तीन युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए, जबकि आशिफ आलम को पुलिस ने पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसकी कमर से एक देसी कट्टा और जेब से 8 एमएम KF लिखा एक जिंदा कारतूस बरामद होने की बात पुलिस ने कही है। पुलिस ने उसके पास से एक MOTO EDGE 50 मोबाइल फोन भी जब्त किया है।

डीएसपी ने दी कार्रवाई की जानकारी

धनबाद लॉ एंड ऑर्डर डीएसपी प्रकाश सोय ने प्रेस वार्ता में पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार युवक का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है।

मामले को लेकर भूली ओपी कांड संख्या 164/26 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। वहीं, पुलिस फरार तीन युवकों की तलाश में जुटी है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports