SIR को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त ने की समीक्षा बैठक, नवंबर तक अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित करने की तैयारी

JP Bharat Shareरांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची को लेकर सुझाव और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने दावा-आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाने, आवश्यक…

JP Bharat Share

रांची: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) को लेकर प्रमंडलीय आयुक्त विजय कुमार गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची को लेकर सुझाव और आपत्तियों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान प्रतिनिधियों ने दावा-आपत्ति की समय-सीमा बढ़ाने, आवश्यक प्रमाण-पत्रों की प्रक्रिया को सरल बनाने और पात्र मतदाताओं के नाम सुरक्षित रखने समेत कई सुझाव दिए।

प्रमंडलीय आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आवश्यकता के अनुसार बीएलओ द्वारा नोटिस तामिला कराने के साथ घर-घर जाकर सत्यापन की प्रक्रिया भी पूरी की जाए। उन्होंने बैठक में प्राप्त सुझावों और आपत्तियों को निर्वाचन आयोग तक पहुंचाने का आश्वासन दिया।

उन्होंने कहा कि प्राप्त सभी सुझावों और आपत्तियों का नियमानुसार समाधान करते हुए नवंबर तक त्रुटिरहित, पारदर्शी और समावेशी मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जाएगा।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports