,

Gomoh: SIR को लेकर तोपचांची प्रखंड कार्यालय में उमड़ी भीड़, मतदाता सूची में सुधार के लिए पहुंचे लोग

JP Bharat Shareगोमो : तोपचांची प्रखंड में SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धीकरण का काम जारी है। इसी को लेकर मंगलवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अलग-अलग पंचायतों से आए लोगों के कारण कार्यालय परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली और पूरे परिसर…

JP Bharat Share

गोमो : तोपचांची प्रखंड में SIR (Special Intensive Revision) के तहत मतदाता सूची के सत्यापन और शुद्धीकरण का काम जारी है। इसी को लेकर मंगलवार को तोपचांची प्रखंड कार्यालय में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। अलग-अलग पंचायतों से आए लोगों के कारण कार्यालय परिसर में काफी भीड़ देखने को मिली और पूरे परिसर में मेला जैसा माहौल नजर आया।

मतदाता सूची में नाम, पता और अन्य विवरण में सुधार कराने के लिए लोग जरूरी दस्तावेज लेकर प्रखंड कार्यालय पहुंच रहे हैं। कई लोगों को अपनी बारी के लिए काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि मतदाता सूची को सही और अपडेट करना जरूरी है, लेकिन अगर यह प्रक्रिया संबंधित पंचायतों के पंचायत भवन में ही कराई जाए तो लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। दूर-दराज की पंचायतों से प्रखंड कार्यालय आने में ग्रामीणों को समय के साथ-साथ आने-जाने का अतिरिक्त खर्च भी उठाना पड़ रहा है।

कुछ लोगों ने यह भी कहा कि SIR प्रक्रिया और आवश्यक दस्तावेजों को लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने से उन्हें परेशानी हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि पंचायत स्तर पर प्रक्रिया कराने के साथ-साथ लोगों को जरूरी जानकारी भी आसानी से उपलब्ध कराई जाए।

वहीं, SIR कार्य में लगे अधिकारियों के अनुसार लोगों को प्रक्रिया पूरी कराने में आवश्यक सहयोग दिया जा रहा है। प्राप्त आवेदनों और दस्तावेजों की जांच के बाद संबंधित जानकारी दर्ज की जा रही है। अधिकारियों ने लोगों से सही दस्तावेजों के साथ प्रक्रिया पूरी कराने और आवश्यक जानकारी लेने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed