,

बरमसिया की हरि नारायण कॉलोनी में धूमधाम से गणेश उत्सव, जागरण में भक्तिमय हुआ माहौल

JP Bharat Shareधनबाद: बरमसिया स्थित हरि नारायण कॉलोनी में गणेश मित्र मंडली की ओर से गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा के अवसर पर आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया। आयोजक संतोष कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव ने बताया…

JP Bharat Share

धनबाद: बरमसिया स्थित हरि नारायण कॉलोनी में गणेश मित्र मंडली की ओर से गणेश उत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। पूजा के अवसर पर आयोजित जागरण में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। भक्ति गीतों और धार्मिक प्रस्तुतियों से पूरा परिसर भक्तिमय नजर आया।

आयोजक संतोष कुमार यादव उर्फ डब्लू यादव ने बताया कि गणेश मित्र मंडली की ओर से गणेश उत्सव का यह 10वां वर्ष है। हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रद्धालुओं के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि गणेश उत्सव के अगले दिन डांडिया नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कानपुर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगे।

उन्होंने कहा कि आयोजन का उद्देश्य धार्मिक आस्था के साथ लोगों को एकजुट करना और आपसी भाईचारे को मजबूत करना है। उन्होंने भगवान गणपति से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

वहीं, समाजसेवी कुंभनाथ सिंह ने गणपति बप्पा से सभी लोगों पर आशीर्वाद बनाए रखने और विश्व कल्याण की प्रार्थना की। कार्यक्रम में मंडली के सदस्यों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी रही।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports