,

देश के टॉप-100 पुलिस कप्तानों में धनबाद SSP प्रभात कुमार

JP Bharat Shareधनबाद: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच IPS अधिकारियों को जगह मिली है। इनमें धनबाद SSP प्रभात कुमार के अलावा पाकुड़ SP अनुदीप सिंह, विशेष…

JP Bharat Share

धनबाद: धनबाद के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है। फेम इंडिया–एशिया पोस्ट की ओर से जारी देश के 100 सर्वश्रेष्ठ पुलिस कप्तानों की सूची में झारखंड के पांच IPS अधिकारियों को जगह मिली है। इनमें धनबाद SSP प्रभात कुमार के अलावा पाकुड़ SP अनुदीप सिंह, विशेष शाखा SP हृदीप पी. जनार्दन, गिरिडीह SP डॉ. बिमल कुमार और सिमडेगा SP श्रीकांत सुरेशराव कोत्रे शामिल हैं।

धनबाद जैसे चुनौतीपूर्ण जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, संगठित अपराध और साइबर क्राइम से निपटना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती है। ऐसे में SSP प्रभात कुमार का इस सूची में शामिल होना धनबाद पुलिस के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

बताया गया है कि चयन में केवल अपराध नियंत्रण ही नहीं, बल्कि नेतृत्व क्षमता, जनमित्र पुलिसिंग, नवाचार, त्वरित निर्णय, संकट प्रबंधन, जवाबदेही और जनसंपर्क जैसे पहलुओं को भी ध्यान में रखा गया।

अब चयनित अधिकारियों में से टॉप-25 पुलिस कप्तानों की अलग सूची तैयार की जाएगी। ऐसे में झारखंड के इन अधिकारियों के सामने अगली चुनौती टॉप-25 में जगह बनाने की होगी।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports