,

Dhanbad: जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स में शिक्षा का उत्सव, सीबीएसई प्रशिक्षण कार्यक्रम ने छोड़ी विशेष छाप

JP Bharat Shareधनबाद : नावाडीह स्थित जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित दो दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षक कार्यशाला का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। “अनुभवात्मक शिक्षा” (Experiential Learning) विषय पर आधारित इस Capacity Building Programme (CBP) ने शिक्षकों को आधुनिक और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने का…

JP Bharat Share

धनबाद : नावाडीह स्थित जीजीसीईटी सेंट जेवियर्स इंटरनेशनल स्कूल में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा आयोजित दो दिवसीय शिक्षक-प्रशिक्षक कार्यशाला का शुक्रवार को उत्साहपूर्ण माहौल में सफल समापन हुआ। “अनुभवात्मक शिक्षा” (Experiential Learning) विषय पर आधारित इस Capacity Building Programme (CBP) ने शिक्षकों को आधुनिक और प्रभावी शिक्षण पद्धतियों से जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य किया।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न गतिविधियों, रोल प्ले, समूह चर्चा, प्रश्नोत्तर सत्र और आकर्षक पीपीटी प्रस्तुतियों के माध्यम से शिक्षकों को अनुभवात्मक शिक्षा की गहराइयों से परिचित कराया गया। प्रशिक्षण के दूसरे दिन व्यवहारिक और रचनात्मक शिक्षण तकनीकों पर विशेष रूप से विस्तार से चर्चा की गई।

सीबीएसई की ओर से रिसोर्स पर्सन के रूप में स्वामी विवेकानंद स्कूल, चिरकुंडा की वाइस प्रिंसिपल Swagata Banerjee तथा क्रेसेंट पब्लिक स्कूल, गोविंदपुर के एचओडी ह्यूमैनिटीज Somen Chatterjee उपस्थित रहे। दोनों विशेषज्ञों ने अपने अनुभव, ज्ञान और प्रभावशाली प्रस्तुतियों से कार्यक्रम को रोचक और प्रेरणादायक बनाया।

कार्यशाला में विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। प्रतिभागियों ने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम शिक्षण पद्धति को अधिक प्रभावी, छात्र-केंद्रित और व्यवहारिक बनाने में काफी मददगार साबित होते हैं।

समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इन्द्रनाथ सिन्हा ने दोनों रिसोर्स पर्सन्स को मोमेंटो देकर सम्मानित किया और उनका आभार व्यक्त किया। वहीं विद्यालय के निदेशक अमरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि शिक्षक प्रशिक्षण कार्यशालाएँ शिक्षकों को नई तकनीकों और आधुनिक शिक्षण विधियों से जोड़ती हैं, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार होता है और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को नई दिशा मिलती है।

कार्यक्रम का समापन शिक्षा, नवाचार और नई ऊर्जा के माहौल के साथ हुआ।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports