,

dhanbad पवित्रम सेवा धाम के कार्यकर्ता करेंगे घर-घर आयुर्वेद का प्रचार, औषधीय पौधों के रोपण का अभियान जारी

JP Bharat Shareधनबाद : कोयला नगर स्थित निर्माणाधीन पवित्रम सेवा धाम में पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को लेकर चलाया जा रहा विशाल वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत रविवार को भी संस्था के कार्यकर्ताओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे और दुर्लभ औषधीय बीज रोपे। इस अवसर पर सभी…

JP Bharat Share

धनबाद : कोयला नगर स्थित निर्माणाधीन पवित्रम सेवा धाम में पर्यावरण संरक्षण और आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार को लेकर चलाया जा रहा विशाल वृक्षारोपण अभियान लगातार जारी है। अभियान के तहत रविवार को भी संस्था के कार्यकर्ताओं ने परिसर में विभिन्न प्रजातियों के औषधीय पौधे और दुर्लभ औषधीय बीज रोपे।

इस अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए दैनिक जीवन में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, घर से निकलते समय कपड़े का थैला और स्टील की बोतल साथ रखने का सामूहिक वचन लिया।

संस्था के अनुसार, पिछले चार सप्ताह से लगातार औषधीय पौधों का रोपण किया जा रहा है। ‘पवित्रम औषधि वाटिका’ को विकसित करने के लिए देश के विभिन्न राज्यों से दुर्लभ औषधीय बीज विशेष रूप से मंगाए गए हैं। इस वाटिका का उद्देश्य न केवल पर्यावरण संरक्षण करना है, बल्कि नई पीढ़ी को भारत की प्राचीन आयुर्वेदिक परंपरा और औषधीय पौधों के महत्व से भी परिचित कराना है।

पवित्रम सेवा परिवार कई वर्षों से आयुर्वेद और प्राकृतिक चिकित्सा के क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहा है। संस्था समय-समय पर स्कूलों, कॉलेजों और सामाजिक संस्थानों के माध्यम से स्वास्थ्य जागरूकता एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े अभियान भी चलाती रही है।

संस्था ने धनबाद के सभी जागरूक नागरिकों, युवाओं और पर्यावरण प्रेमियों से इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा घर-घर आयुर्वेद और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाने की अपील की है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports