,

धनबाद की 3.30 लाख महिलाओं के खाते में पहुंची मंईयां सम्मान योजना की राशि, 82.66 करोड़ रुपये का भुगतान

JP Bharat Shareधनबाद: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की 3,30,653 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की सम्मान राशि भेज दी गई है। प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपये की दर से भुगतान किया गया है। इस तरह कुल 82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रुपये सीधे बैंक खातों में…

JP Bharat Share

धनबाद: झारखंड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के तहत धनबाद जिले की 3,30,653 महिलाओं के बैंक खातों में अक्टूबर महीने की सम्मान राशि भेज दी गई है। प्रत्येक लाभुक को 2,500 रुपये की दर से भुगतान किया गया है। इस तरह कुल 82 करोड़ 66 लाख 32 हजार 500 रुपये सीधे बैंक खातों में अंतरित किए गए हैं।

उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आदित्य रंजन ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि सितंबर महीने की राशि का भुगतान भी किया जा चुका है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है।

गोविंदपुर में सबसे अधिक लाभुक

प्रखंडवार आंकड़ों के अनुसार, गोविंदपुर में सबसे अधिक 48,661 महिलाओं को योजना का लाभ मिला है। वहीं बाघमारा में 42,405, झरिया में 41,244, धनबाद में 29,910, तोपचांची में 26,371, निरसा में 22,833 और बलियापुर में 20,622 महिलाओं के खातों में राशि भेजी गई है।


JP Bharat Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports